भीम/देवगढ़/राजसमंद, 19 नवंबर 2026। विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू के तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत की गई। देवगढ़ प्रभुदर्शन केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी के सानिध्य में अभियान का शुभारंभ खीमाखेड़ा ग्राम पंचायत स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डुंगावास से हुआ।

राजयोगा, एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन माउंट आबू की मेडिकल विंग की ओर से आयोजित इस अभियान में ब्रह्माकुमार राजू भाई ने मोबाइल वैन पर लगी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशा मुक्ति के विभिन्न उपायों की जानकारी दी। इस दौरान योग, ध्यान, प्राणायाम, म्यूजिकल एक्सरसाइज और बौद्धिक ज्ञान के माध्यम से विद्यालय में अध्ययनरत सभी 144 शिक्षार्थियों एवं शिक्षकों को नशे से दूर रहने के तरीके बताए गए।

डुंगावास विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम के बाद नशा मुक्ति मोबाइल वैन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खीमाखेड़ा पहुंची। यहां भी शिक्षकों और विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया गया।

इस अवसर पर सह शैक्षिक गतिविधियों के प्रभारी एवं प्रकृति प्रेमी शिक्षक कैलाश सामोता रानीपुरा, पीईईओ राकेश कुमार मीणा, लोकपाल सिंह, गोपाल लाल रैगर, जस्साराम, राजेश कुमार, खींमा राम, प्रताप मल, श्रीराम, डुंगावास विद्यालय की संस्था प्रधान सीता योगी, सुरभि शिक्षण संस्थान कामलीघाट के निदेशक गोपाल सालवी, सुनीता मीणा, दीपा सालवी और गोमती बाई सहित विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा ली।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से बीके राजू भाई का सम्मान किया गया। विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने पर पारितोषिक प्राप्त किए। अभियान के माध्यम से डुंगावास और खीमाखेड़ा के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story