राजसमंद/कुंभलगढ़। कुंभलगढ़ उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मजेरा में शिक्षकों के स्थानांतरण के बाद विद्यार्थियों का विरोध खुलकर सामने आया। शनिवार को छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया और धरने पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों का कहना है कि विद्यालय से अंग्रेजी, विज्ञान और संस्कृत सहित कई महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों का स्थानांतरण कर दिया गया है। छात्रों के अनुसार सेकंड ग्रेड के तीन शिक्षक और एक व्याख्याता के तबादले के बाद विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी हो गई है। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी के शिक्षक लक्ष्मण जी का भी स्थानांतरण कर दिया गया है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई पर सीधा असर पड़ेगा।

विद्यार्थियों ने बताया कि बारहवीं तक संचालित इस विद्यालय में अब केवल आठ शिक्षक ही शेष रह गए हैं। उनका कहना है कि ऐसे में पहली से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारु रूप से संचालित कराना संभव नहीं है। छात्रों के अनुसार गणित, अंग्रेजी और विज्ञान जैसे प्रमुख विषयों के शिक्षक ही नहीं रहेंगे तो उनकी नियमित पढ़ाई और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी गंभीर रूप से प्रभावित होगी।

प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने स्थानांतरित शिक्षकों को यथास्थान बनाए रखने तथा विद्यालय में पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी और तबादला नीति को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और अभिभावकों का भी कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो विद्यार्थियों की शिक्षा गंभीर रूप से प्रभावित होगी।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story