राजसमंद के भीम विधानसभा क्षेत्र स्थित शहीद रामलाल राजकीय प्राथमिक विद्यालय, पाटिया में पेयजल व्यवस्था की स्थिति सामने लाने वाला एक वीडियो इन दिनों चर्चा में है। वीडियो में स्कूल के बच्चे टूटे हुए हैंडपंप से जुगाड़ के सहारे पानी निकालते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में नजर आ रहा है कि विद्यालय परिसर में लगा हैंडपंप टूटा हुआ है। इसके बावजूद बच्चे जुगाड़ की मदद से इसी हैंडपंप से पानी निकालने का प्रयास कर रहे हैं। बच्चों की यह स्थिति एक ओर जहां ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ की तस्वीर दिखाती है, वहीं दूसरी ओर विद्यालय की पेयजल व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करती है।

शहीद रामलाल राजकीय प्राथमिक विद्यालय, पाटिया, भीम में बच्चों को पानी उपलब्ध कराने के लिए टूटे हैंडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है। ऐसे में सवाल है कि आखिर कब तक नन्हे बच्चे टूटे हुए हैंडपंप से जुगाड़ करके पानी निकालते रहेंगे।

यह स्थिति जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करती है कि क्या किसी हादसे का इंतजार किया जा रहा है या समय रहते हैंडपंप की मरम्मत कराकर बच्चों के लिए सुरक्षित पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। स्कूल में पेयजल व्यवस्था से जुड़ी यह तस्वीर बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से भी गंभीरता से लिए जाने की जरूरत को सामने लाती है।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story