राजसमंद। प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना को आमजन तक पहुंचाने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंक मित्रों को आज राजसमंद स्थित एसबीआई आरबीओ कार्यालय में सम्मानित किया गया। एसबीआई एफआई मैनेजर चंदा मीणा और राकेश जी ने बैंक मित्रों को सम्मानित करते हुए उन्हें केंद्र सरकार की इन महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया।

इस दौरान अधिकारियों ने निर्देश दिए कि इन योजनाओं के लाभ से देश का कोई भी नागरिक वंचित नहीं रहना चाहिए। प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक इन योजनाओं की जानकारी और सुविधाएं पहुंचाने के लिए बैंक मित्रों को सक्रियता से कार्य करने तथा आम जनता को सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया।

सम्मान समारोह में मुख्य रूप से मनोज देवपुरा, कांति लाल लोहार, सुरेश आमेटा, देवा गायरी, नाथु सिंह, अशोक सुथार और मीरा राजपूत सहित अन्य साथी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना तथा इनके लाभ को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना रहा। बैंक मित्रों के उत्कृष्ट कार्य को सम्मानित कर इन योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार और शत-प्रतिशत लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story