राजसमंद। मंगलवार 18 अगस्त की दोपहर मिराज स्टेडियम के सामने हाइवे पर उदयपुर की तरफ राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर आए एक ट्रक ने सफाई कार्य में लगे मैकेनिकल ब्रूमर (रोड स्वीपिंग मशीन) को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राइट ऑफ वे (ROW) में खड़ी एक महिला सफाई मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

18 अगस्त को दोपहर करीब 02:45 बजे मैकेनिकल ब्रूमर ने सड़क किनारे (Shoulder) सफाई का काम शुरू ही किया था। इसी दौरान ROW में खड़ी महिला हेल्पर ने चालक को गाड़ी रोकने का इशारा किया। तभी मीडिया ओपनिंग (कट) के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक चालक ने नशे की हालत में वाहन से नियंत्रण खो दिया और मैकेनिकल ब्रूमर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मैकेनिकल ब्रूमर घिसटता हुआ ROW के गड्ढे (Trench) में जा गिरा। इस दौरान वहां खड़ी दो मोटरसाइकिलें भी इसकी चपेट में आ गईं और सीधे इंतजार कर रही महिला मजदूर से जा टकराईं। दुर्घटना में महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना की तस्वीरें और वीडियो प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी प्रमुखता से कवर किए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Bharat Kumar Rajak, Rajsamand

Bharat Kumar Rajak, Rajsamand

नाम: भरत कुमार रजक

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: केलवा (राजसमंद, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): शिक्षा, सोशल एक्टिविटी (सामाजिक गतिविधियां) और एजुकेशन

अनुभव: 12 वर्ष

परिचय 

भरत कुमार रजक 'प्रातः काल' समाचार पत्र में संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र केलवा है। वह नियमित रूप से शिक्षा (एजुकेशन), शैक्षणिक व्यवस्थाओं, स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक गतिविधियों (सोशल एक्टिविटी) से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

भरत कुमार रजक को मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में 12 वर्षों का लंबा अनुभव है। पिछले एक दशक से अधिक समय से वह क्षेत्र की खबरों और जनहित के मुद्दों को लगातार कवर कर रहे हैं।

Next Story