राजसमंद आरके हॉस्पिटल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन के नाम पर रिश्वत लेते डॉक्टर ट्रैप
राजसमंद के आरके हॉस्पिटल में एसीबी ने जूनियर सर्जरी स्पेशलिस्ट डॉ. पंकज जैन को ऑपरेशन के नाम पर रिश्वत लेते ट्रैप किया। मामले में जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

तस्वीर में नीली धारीदार शर्ट और चश्मा पहने एक व्यक्ति कुर्सी पर बैठा हुआ है और उसके हाथ मेज पर रखे हुए हैं।
राजसमंद के आरके हॉस्पिटल में कार्यरत जूनियर सर्जरी स्पेशलिस्ट डॉ. पंकज जैन को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कथित रूप से रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया है। कार्रवाई के बाद मामले ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवादी के पुत्र की आंख के पास एक सिस्ट (Cyst) थी, जिसे हटाने के लिए माइनर ऑपरेशन किया जाना था। आरोप है कि इस ऑपरेशन के लिए डॉ. पंकज जैन ने 2,000 रुपये की रिश्वत की मांग की। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पूरे मामले का सत्यापन कर कार्रवाई की।
बताया गया कि सत्यापन के दौरान 500 रुपये लिए गए, जिन्हें एसीबी ने बरामद कर लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच 1,800 रुपये में सहमति बनी। कार्रवाई के दौरान एसीबी ने डॉक्टर को 1,300 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप कर लिया। सत्यापन के दौरान लिए गए 500 रुपये भी एसीबी ने रिकवर कर लिए।
फिलहाल एसीबी की टीम डॉ. पंकज जैन से पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और एसीबी पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।

Rahul Acharya, Rajsamand
नाम: राहुल आचार्य
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें
परिचय
राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।
