राजसमंद में गुरुवार, 12 नवंबर 2026 को रेगर युवाशक्ति राजस्थान के तत्वावधान में आयोजित द्वितीय मेवाड़ स्तरीय क्रिकेट एवं वॉलीबॉल खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। सुबह 11 बजे जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर, राजसमंद में आयोजित उद्घाटन समारोह में समाज के जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों तथा बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति रही।

मीडिया प्रभारी हेमराज शेर ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता रेगर युवाशक्ति राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मांगीलाल सक्रवाल ने की। समारोह में राजसमंद विधायक श्रीमती दीप्ति किरण माहेश्वरी, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, हॉकी संघ राजसमंद के जिलाध्यक्ष कर्णवीर सिंह राठौड़, जिला महामंत्री महेंद्र सिंह चौहान तथा A.V. Finance उदयपुर के डायरेक्टर विक्की नोगिया (देवगढ़) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथियों में राजसमंद नगर परिषद सभापति श्रीमती अनीता पालीवाल, उपसभापति मोहन कमावत, भाजपा के पूर्व जिला मंत्री नानालाल तेली, भाजपा SC मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं नगर परिषद पार्षद उत्तम खिंची तथा जगदीश पहाड़िया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष मांगीलाल सक्रवाल ने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, एकता, भाईचारे और संगठन की भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा आपसी मतभेद भुलाकर समाज की एकता और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में एकजुटता और समाज में संगठन की शक्ति ही हमारी असली पहचान बननी चाहिए। इस तरह के आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं।

समारोह में मौजूद अतिथियों ने क्रिकेट एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं में सकारात्मक सोच, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आपसी भाईचारे का विकास होता है। समाज के युवाओं को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

इस अवसर पर रेगर युवाशक्ति राजस्थान के प्रदेश कोषाध्यक्ष कमलेश मौर्य (केलवा) सहित राजेश फुलवारिया, भेरूलाल गगोरिया, मदनलाल मौर्य, हरलाल गुसाईवाल, सतीश चगेरीवाल, रामलाल बड़ारिया, राजू नुवाल, माधुलाल मौर्य, दिनेश नावलिया, प्रकाश पलिया, नारायणलाल करोतिया, ललित बारोलिया, देवकिशन बड़ारिया एवं रतनलाल आर्टिया सहित अनेक समाजबंधु और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही खिलाड़ियों में उत्साह दिखाई दिया और खेलों के माध्यम से सामाजिक एकता एवं संगठन को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story