मेवाड़ रावणा राजपूत क्षत्रिय महासभा सेवा संस्थान जिला राजसमंद की महत्वपूर्ण बैठक समीपवर्ती प्राचीन एवं ऐतिहासिक धार्मिक स्थल शिवनाल महादेव मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए 24 जून 2026 को आनंदपाल सिंह सांवराद की पुण्यतिथि के अवसर पर आमेट में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मक्कन सिंह बुकरड़ा ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अभय सिंह चौहान, जय सिंह भाटी, शंभू सिंह चौहान तथा बाबू सिंह सिसोदिया उपस्थित रहे। बैठक के दौरान समाज के विकास, संगठन की मजबूती और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मक्कन सिंह परिहार ने कहा कि जब तक समाज में व्याप्त कुरीतियों का अंत नहीं होगा, तब तक समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया।

बैठक में आनंदपाल सिंह सांवराद की पुण्यतिथि पर आयोजित किए जाने वाले रक्तदान शिविर की रूपरेखा पर चर्चा की गई। इसके साथ ही शिवनाल महादेव मंदिर परिसर में समाज द्वारा निर्मित नई सराय के उद्घाटन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर आमेट तहसील अध्यक्ष लादू सिंह राठौड़ आगरिया ने तहसील कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रेम सिंह सिसोदिया सरदारगढ़ को उपाध्यक्ष, मनोहर सिंह भाटी काजीगुड़ा को सचिव, सरवण सिंह सोलंकी दुदालिया को संगठन मंत्री तथा किसन सिंह आगरिया, शंकर सिंह आगरिया, राम सिंह धुकलखेड़ा, रोशन सिंह डुगाखेड़ा, लादू सिंह साखला चावण्डखेड़ा, नारायण सिंह माकरड़ा, लादू सिंह सेलागुड़ा, बंशी सिंह उदावतों का खेड़ा, चतर सिंह आगरिया एवं बाबू सिंह पलासिया को सदस्य नियुक्त किया गया।

बैठक में मनोहर सिंह चौहान काजीगुड़ा, लाल सिंह आमेट, जगदीश सिंह भाटी काजीगुड़ा, मांगू सिंह मोराणा, चंदन सिंह सपराव, प्रभु सिंह सरेवड़ी, मदन सिंह झाकरा, राधेश्याम सिंह धुकलखेड़ा, लक्ष्मण सिंह सेलागुड़ा, कालू सिंह सेलागुड़ा, शंभू सिंह काजीगुड़ा, कालू सिंह खाखरमाला सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। बैठक का संचालन पूरण सिंह सरेवड़ी ने किया।

बैठक में लिए गए निर्णयों को समाज के संगठनात्मक विस्तार और जनसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विशेष रूप से रक्तदान शिविर के आयोजन का निर्णय सामाजिक सरोकार और मानव सेवा के प्रति समाज की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story