राजसमंद शहर के RK हॉस्पिटल के पीछे स्थित अन्नपूर्णा रसोई में सोमवार को करीब 6 फीट लंबा धामन सांप निकल आने से हड़कंप मच गया। रसोई में कार्यरत किरण पालीवाल ने इसकी सूचना पिपरड़ा के वन्यजीव प्रेमी एवं स्नेक रेस्क्यूअर नवीन गहलोत को दी।

सूचना मिलते ही नवीन गहलोत मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि सांप रसोई के एक कोने में छिपा हुआ था। काफी मशक्कत के बाद जैसे ही उन्होंने सांप को पकड़ने का प्रयास किया, गुस्साए धामन ने उनके अंगूठे पर काट लिया, जिससे खून बहने लगा। इसके बावजूद नवीन गहलोत ने हिम्मत नहीं हारी और सांप को सुरक्षित पकड़कर कपड़े की थैली में बंद कर लिया। बाद में उसे उसके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

नवीन गहलोत ने बताया कि धामन (Rat Snake) विषैला नहीं होता और सामान्यतः इंसानों के लिए जानलेवा नहीं माना जाता। हालांकि, उन्होंने कहा कि किसी भी सांप के काटने पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए तथा उचित सावधानी के साथ आवश्यकता होने पर चिकित्सकीय सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि नवीन गहलोत अब तक हजारों सांपों का सफल रेस्क्यू कर चुके हैं और लगातार वन्यजीव संरक्षण के कार्य में जुटे हुए हैं। यह घटना एक बार फिर रेस्क्यू अभियान के दौरान मौजूद जोखिम और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े कार्यों की चुनौती को सामने लेकर आई।

Meta Description

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story