राजसमंद। कुरैशी महासभा संस्थान राजस्थान के प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देशानुसार समाज की एकता और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से राजसमंद जिले में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजमत कुरैशी ने जिले के नवनियुक्त तहसील अध्यक्षों के नामों की घोषणा की, जिससे समाज के लोगों में उत्साह और विश्वास की लहर दौड़ गई है।

जिला अध्यक्ष अजमत कुरैशी ने बताया कि समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने और संगठन की मजबूती के लिए विभिन्न तहसीलों के अध्यक्षों का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय सामाजिक संगठन की नई दिशा तय करने और समुदाय में सहयोग बढ़ाने के दृष्टिकोण से लिया गया है।

राजसमंद तहसील क्षेत्र के लिए मोहम्मद बशीर कुरैशी, आमेट के लिए हारून कुरैशी, भीम तहसील के लिए चाँद मोहम्मद कुरैशी, देवगढ़ के लिए नज़ीर मोहम्मद कुरैशी, रेलमगरा के लिए सद्दाम हुसैन कुरैशी, नाथद्वारा के लिए शाहरुख कुरैशी और केलवाड़ा तहसील के लिए लियाकत कुरैशी को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

जिला अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और उनसे अपेक्षा जताई कि वे निष्ठापूर्वक समाज और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। इस घोषणा के साथ ही स्थानीय समाज के लोगों में हर्ष और उम्मीद का माहौल बना हुआ है।

इस कार्यकारिणी विस्तार से न केवल समाज के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती मिली है, बल्कि युवा और सक्रिय नेतृत्व को आगे आने का अवसर भी प्राप्त हुआ है। ऐसे प्रयास समाज में आपसी सहयोग, सहभागिता और संगठनात्मक अनुशासन को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story