राजसमंद: बकाया RTE भुगतान की मांग को लेकर निजी स्कूलों का प्रदर्शन
आरटीई का बकाया और प्री-प्राइमरी भुगतान समय पर न होने के विरोध में 5 अक्टूबर को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर जुटेगा संगठन।

आमेट। जिले के निजी विद्यालय संगठन ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में 5 अक्टूबर 2026, सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर, राजसमंद में विशाल धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। प्रदर्शन के बाद संगठन की ओर से ज्ञापन भी दिया जाएगा।
निजी विद्यालय संगठन के प्रदेश संयोजक लालसिंह झाला ने बताया कि आरटीई का बकाया भुगतान, प्री-प्राइमरी भुगतान, समय पर भुगतान एवं शिक्षा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण मांगों को लेकर 5 अक्टूबर 2026, सोमवार को सुबह 11 बजे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर, राजसमंद में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद ज्ञापन सौंपा जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम में जिलेभर के निजी विद्यालय संचालक और संस्था प्रधान भाग लेंगे। निजी विद्यालय संगठन की ओर से अपनी मांगों को लेकर आयोजित यह प्रदर्शन 5 अक्टूबर को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में होगा।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
