आमेट, सोमवार: मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, राजसमंद में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर लाल बाल्दी की अध्यक्षता में निजी विद्यालय संगठन के पदाधिकारियों के साथ एक विशेष महत्वपूर्ण बैठक सकारात्मक रूप से आयोजित की गई।


बैठक का मुख्य उद्देश्य

बैठक का उद्देश्य निजी विद्यालयों से संबंधित लंबित समस्याओं के निराकरण एवं प्रस्तुत परिवेदनाओं पर कार्यवाही सुनिश्चित करना था।


आरटीई भुगतान एवं अन्य प्रमुख निर्णय

  • बैठक में विशेष रूप से गत वर्षों के "आरटीई भुगतान से संबंधित लंबित मामलों पर गंभीर रूप से गहन मंत्रणा की गई।"
  • मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निजी विद्यालय संचालकों की इस समस्या का त्वरित समाधान कर प्रगति से अवगत करवाया जाए।
  • संगठन द्वारा पूर्व में दिए गए ज्ञापन के सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक अग्रिम कार्यवाही करने तथा निजी विद्यालय संचालकों को यथाशीघ्र राहत प्रदान करने के निर्देश दिए गए।
  • "आरटीई भुगतान बकाया के विषय में निदेशालय स्तर पर संवाद स्थापित कर अतिरिक्त बजट स्वीकृत करवाने तथा भुगतान शीघ्र जारी करवाने हेतु भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।"

बैठक में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारी

  • घनश्याम लाल गौड़ — जिला शिक्षा अधिकारी
  • राजेंद्र कुमार हेड़ा — प्राचार्य, (डीआईईटी) DIET
  • राजेंद्र सिंह चारण — अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक)
  • शैलेंद्र श्रीमाली — आरटीई प्रभारी (माध्यमिक)
  • प्रांजल सिंह झाला — आरटीई प्रभारी (प्रारंभिक)
  • तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संगठन के प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी

  • डॉ. लेखराज सिंह चौहान — जिलाध्यक्ष
  • लाल सिंह झाला — संरक्षक मंडल सदस्य एवं जिला संयोजक
  • डॉ. किरण कुमार गन्ना — जिला कोषाध्यक्ष
  • शिव शंकर पूर्बिया — जिला संगठन महामंत्री
  • श्रीमती शांता मेघवाल — महिला उपाध्यक्ष
  • बाबू लाल कीर — जिला प्रवक्ता
  • कैलाश शर्मा — जिला कार्यकारिणी सदस्य तथा अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

निष्कर्ष

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई तथा प्रशासन द्वारा निजी विद्यालयों की समस्याओं के समाधान हेतु सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया गया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story