आमेट/राजसमंद:

निजी विद्यालय संगठन जिला राजसमंद की जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, रेलवे स्टेशन एमडी रोड, कांकरोली में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 30 जनवरी 2026 को प्रस्तावित जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

सामूहिक अवकाश का निर्णय और उद्देश्य

बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि आंदोलन के समर्थन में 30 जनवरी को जिले के सभी निजी विद्यालयों में सामूहिक अवकाश रखा जाएगा। संगठन ने स्पष्ट किया कि “यह निर्णय निजी विद्यालयों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों के समाधान हेतु सामूहिक एकजुटता प्रदर्शित करने के उद्देश्य से लिया गया है।” कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न टोलियों का गठन कर दायित्वों का आवंटन भी किया गया।

रैली का मार्ग और ज्ञापन कार्यक्रम

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 जनवरी को प्रातः 9:30 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होगा, जिसमें जिले भर से उपस्थित विद्यालय संचालक एवं अतिथि अपने विचार व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात सभी प्रतिभागी रैली के रूप में प्रज्ञा विहार से रवाना होकर सुदर्शन चौराहा, जेके मोड़, चौपाटी, बस स्टैंड, जल चक्की और आवरी माता मंदिर मार्ग होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे। वहां जिला कलेक्टर महोदय को माननीय शिक्षा मंत्री, राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके उपरांत कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारी

बैठक में निम्नलिखित पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे:

  • जिलाध्यक्ष डॉ. लेखराज सिंह चौहान
  • जिला संयोजक एवं संरक्षक मंडल सदस्य लाल सिंह झाला
  • सचिव गिरीश पालीवाल
  • मीडिया संयोजक बाबू लाल कीर
  • जिला विधिक सलाहकार यशवंत त्रिपाठी
  • जिला संगठन महामंत्री शिव शंकर पूर्बिया
  • कैलाश शर्मा
  • देलवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष चतर सिंह चौहान
  • जिला कार्यकारिणी सदस्य भरत कुमावत
  • जिला कार्यकारिणी सदस्य अनीता सोनी
  • सुरेंद्र पूर्बिया

संगठन की अपील

संगठन पदाधिकारियों ने “जिले के सभी निजी विद्यालय संचालकों, शिक्षकों एवं अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।”


Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story