निजी विद्यालय संगठन की बैठक में 10 अगस्त सचिवालय घेराव की रणनीति तय, राजसमंद में तैयारी तेज
राजसमंद निजी विद्यालय संगठन की बैठक में 10 अगस्त सचिवालय घेराव की तैयारियां तेज, जिले की भागीदारी और व्यवस्थाओं की रणनीति तय।

तस्वीर में इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल कांकरोली के प्रांगण में आयोजित निजी विद्यालय संगठन राजसमंद की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी और संचालक नजर आ रहे हैं।
आमेट ()() निजी विद्यालय संगठन जिला राजसमंद की जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, रेलवे स्टेशन कांकरोली के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 10 अगस्त को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन एवं सचिवालय घेराव कार्यक्रम को लेकर रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई और जिले स्तर की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
बैठक जिला संयोजक लाल सिंह झाला एवं जिला सचिव डॉ. गिरीश पालीवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस दौरान 1 लाख विद्यालय संचालकों की उपस्थिति में होने वाले सचिवालय घेराव कार्यक्रम में राजसमंद जिले की सक्रिय और मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
बैठक में जिला कार्यकारिणी के सदस्यों से चर्चा के बाद जिले के समस्त निजी विद्यालयों के संचालकों की जिला बैठक दिनांक 30/07/2026 को यथार्थ इंटरनेशनल स्कूल धोइंदा में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसमें जिले के समस्त संचालकों की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है।
आंदोलन की तैयारियों और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिले में एक कंट्रोल रूम स्थापित करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही कार्यकुशलता और प्रबंधन के लिए विभिन्न विशेष टोलियों का गठन कर संचालकों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
अधिक से अधिक विद्यालय संचालकों और शिक्षकों को अभियान से जोड़ने के लिए जनसंपर्क टोली, कानूनी और व्यवस्था संबंधी पहलुओं की देखरेख के लिए विधिक टोली, आवागमन और वाहनों के उचित प्रबंधन के लिए यातायात टोली, प्रतिभागियों के खान-पान की व्यवस्था के लिए भोजन व्यवस्था टोली, प्रचार-प्रसार और मीडिया समन्वय के लिए मीडिया संपर्क टोली तथा प्रशासनिक अनुमति एवं संवाद स्थापित करने के लिए प्रशासन संपर्क टोली का गठन किया गया है।
बैठक में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। इनमें संरक्षक मंडल सदस्य हंसराज गिरी गोस्वामी, जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ संचालक शिव प्रसाद सनाढ्य, जिला संगठन महामंत्री शिव शंकर पुर्बिया, जिला प्रवक्ता बाबूलाल कीर, जिला कार्यकारिणी सदस्य भरत कुमावत, कैलाश शर्मा, बाबूलाल कुमावत एवं सुरेन्द्र पुर्बिया सहित अन्य कई गणमान्य विद्यालय संचालक मौजूद रहे।
बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार राजसमंद जिले में 10 अगस्त के राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन एवं सचिवालय घेराव कार्यक्रम को लेकर संगठनात्मक तैयारियों और व्यवस्थाओं को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
