राजसमंद जिले में अपराधों की रोकथाम और वांछित अपराधियों तथा वारंटियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने 16 एवं 17 सितंबर को विशेष एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देशन में संचालित इस अभियान के दौरान 47 पुलिस टीमों ने जिलेभर में 241 चिन्हित स्थानों पर दबिश दी।

अभियान में 47 पुलिस टीमों के 180 पुलिस अधिकारी एवं जवान शामिल रहे। पुलिस टीमों ने चिन्हित स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों, हिस्ट्रीशीटरों, हार्डकोर अपराधियों, फरार आरोपियों एवं वारंटियों की जांच की। इस दौरान 71 हिस्ट्रीशीटर एवं हार्डकोर अपराधियों की गतिविधियों की भी जांच की गई।



पुलिस के अनुसार, विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। लंबे समय से फरार चल रहे 3 स्थायी वारंटियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके अलावा न्यायालय से जारी 2 गिरफ्तारी वारंटों की तामील कराई गई।

अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में कुल 31 आरोपियों एवं वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभियान का उद्देश्य जिले में सक्रिय अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना, फरार एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी करना और आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।

पुलिस ने वांछित अपराधियों, वारंटियों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही है। जिलेभर में दो दिन चले इस अभियान में की गई कार्रवाई से पुलिस की अपराधियों और वांछित व्यक्तियों पर निगरानी तथा धरपकड़ की प्रक्रिया सामने आई है।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story