नगर निकाय चुनाव से पहले राजसमंद जिले में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ भीम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरे 490 कार्टून जब्त किए हैं। पुलिस ने मौके से ब्यावर जिले के फतेहपुरिया दोयम निवासी सुखदेव सिंह रावत को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत 55 लाख रुपए बताई जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देश पर भीम थानाधिकारी दिलीप खदाव ने की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक और सीओ राकेश वर्मा के सुपरविजन में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार ट्रक में चंडीगढ़ की बताई जा रही अवैध शराब भरी हुई थी।

पुलिस ने अवैध शराब से भरे तीन अन्य वाहन भी जब्त किए हैं। रिफाइंड तेल की आड़ में अवैध शराब की तस्करी की जा रही थी। मौके पर कंटेनर से अवैध शराब दो पिकअप और एक स्विफ्ट डिजायर कार में अनलोड की जा रही थी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सुखदेव सिंह रावत को मौके से गिरफ्तार किया, जबकि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपी सुखदेव सिंह से अवैध शराब के खरीद-फरोख्त नेटवर्क को लेकर पूछताछ जारी है।

नगर निकाय चुनाव से पहले अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध पीएचयू के अभियान में राजसमंद पुलिस की यह बड़ी कामयाबी बताई जा रही है। 490 कार्टून अवैध शराब की जब्ती, तीन वाहनों की बरामदगी और एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस फरार आरोपियों तक पहुंचने के लिए जांच आगे बढ़ा रही है।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story