राजसमंद। खमनोर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास और मारपीट के मामले में पिता पर हमला करने वाले आरोपी पुत्र दिनेश सोनी को गिरफ्तार किया है। मामला जायदाद और बंटवारे को लेकर हुए विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त 2026 को परिवादी गोविंद सोनी ने खमनोर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि जायदाद के विवाद और बंटवारे को लेकर आरोपी पक्ष ने मारपीट करते हुए जान से मारने का प्रयास किया।

घटना की गंभीरता और वृद्धजन से संबंधित होने के कारण थाना अधिकारी खमनोर नरेंद्र सिंह भाटी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विशेष टीम का गठन किया। टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की और करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मुखबिर तंत्र की सहायता से पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी दिनेश सोनी पुत्र भंवरलाल सोनी, उम्र 48 वर्ष, निवासी शिशोदा कला, थाना खमनोर, जिला राजसमंद को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मामले में विधि से संघर्षरत एक बालक को भी डिटेन किया है। मामले में पुलिस की जांच एवं आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

कार्रवाई करने वाली टीम में थाना अधिकारी नरेंद्र सिंह भाटी, सहायक उप निरीक्षक ओम सिंह, हेड कांस्टेबल भंवर सिंह, कांस्टेबल गोविंद सिंह एवं कांस्टेबल हुकम सिंह शामिल रहे। टीम ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story