पुलिस अधीक्षक राजसमंद के नेतृत्व में जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नाथद्वारा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पेट्रोल पंप पर लूट की योजना बना रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई 8 मई 2026 की रात को की गई, जिससे एक बड़ी आपराधिक वारदात को समय रहते विफल कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक राजसमंद के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं डीएसपी नाथद्वारा के सुपरविजन में थानाधिकारी नाथद्वारा और उनकी टीम ने मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की। सूचना में बताया गया था कि कुछ युवक हथियारों के साथ पेट्रोल पंप लूट की योजना बना रहे हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से पांचों आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में हिस्ट्रीशीटर हाशिम उर्फ मोहित तथा मुकेश उर्फ फुग्गा सहित कुल पांच आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से एक अवैध पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, तलवार, चाकू, लोहे की रॉड, मिर्च पाउडर तथा वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने पेट्रोल पंप पर लूट की योजना बनाने की बात स्वीकार की है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से अन्य आपराधिक वारदातों एवं अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े पहलुओं पर गहन पूछताछ कर रही है।

राजसमंद पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। समय रहते की गई इस कार्रवाई ने न केवल एक बड़ी लूट की घटना को टाल दिया, बल्कि अपराधियों के मंसूबों पर भी पूरी तरह पानी फेर दिया।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story