राजसमंद। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता (आईपीएस) के नेतृत्व में जिलेभर में एकदिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया।


रणनीति और नेतृत्व

एसपी गुप्ता की सख्त कार्यशैली और सटीक रणनीति के चलते पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधियों और वांछित बदमाशों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराध जगत में हलचल मचा दी। अभियान में जिले के 16 थानों की लगभग 350 पुलिस अधिकारी–कर्मचारियों की टीमों ने भाग लिया।

बड़े स्तर पर दबिश

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय महेन्द्र कुमार पारीक (आरपीएस) व चार पुलिस उप अधीक्षकों के सुपरविजन में "तड़के 207 संभावित ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई।"


कार्रवाई के मुख्य परिणाम

  • एनडीपीएस एक्ट के तहत 1 प्रकरण दर्ज कर 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
  • एक्सप्लोसिव एक्ट में 1 आरोपी को पकड़ा गया।
  • आबकारी अधिनियम के तहत 7 प्रकरण दर्ज कर 50 लीटर देशी शराब जब्त की गई तथा 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

अपराधियों की धरपकड़

अभियान में 48 वांछित अपराधियों, 2 इनामी बदमाशों और 7 हिस्ट्रीशीटरों को गिरफ्तार किया गया। 57 व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई तथा 32 हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को चेक कर पाबंद किया गया। पूर्व में एनडीपीएस एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में चालानशुदा 18 अपराधियों से पूछताछ कर सख्त चेतावनी दी गई।


पुलिस की प्रतिबद्धता

एसपी ममता गुप्ता के नेतृत्व में हुई इस प्रभावी कार्रवाई ने स्पष्ट संदेश दिया है कि "राजसमंद पुलिस अपराधियों के खिलाफ पूरी मजबूती से कार्रवाई कर रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।"

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story