राजसमंद में पालीवाल ब्राह्मण महासभा मेवाड़ की ओर से आयोजित दो दिवसीय सामूहिक विवाह समारोह का शुभारंभ 20 नवंबर से होगा। इस ऐतिहासिक आयोजन में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के तहत 60 बटुक जनेऊ धारण करेंगे। इसके साथ ही शालिग्राम ठाकुरजी-तुलसी विवाह और ठाकुरजी की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा में 5000 से अधिक समाजजन शामिल होंगे। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

पालीवाल ब्राह्मण महासभा राजसमंद के सचिव राजेश जोशी ने बताया कि बैठक में महासभा के संस्थापक घनश्याम पालीवाल बाबूजी ने 20 नवंबर को आयोजित होने वाले सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में 60 बटुकों का सामूहिक जनेऊ संस्कार कराया जाएगा। इसके लिए 24 हवन कुंड वेदियों का निर्माण किया गया है, जिनमें सभी बटुकों को यज्ञोपवीत धारण कराया जाएगा। इस हवन यज्ञ में बटुकों के परिवारजन भी सम्मिलित हो सकेंगे।

उन्होंने बताया कि 20 नवंबर को बड़ा भाणुजा से लक्ष्मीनारायण जी, खमनोर से चारभुजा जी ठाकुरजी और चंदेसरा खेड़ा से द्वारकाधीश ठाकुरजी का शहर में पदार्पण होगा। इस अवसर पर दोपहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। कांकरोली में सभी ठाकुरजी के समागम को लेकर समाजजनों और आमजन में विशेष उत्साह है। समाज के लोग पूरे उमंग और उल्लास के साथ परिवार सहित उपस्थित होकर ठाकुरजी का स्वागत करेंगे और इस आयोजन के साक्षी बनेंगे।

शोभायात्रा में 5000 से अधिक समाजजन शामिल होंगे। इसके अलावा बड़ी संख्या में आमजन भी इस ऐतिहासिक आयोजन में भाग लेंगे। शोभायात्रा द्वारकेश चौराहे से रवाना होकर मुख्य शहर से होते हुए जलचक्की तिराहे और 100 फीट मार्ग से गजानन वाटिका पहुंचेगी।

कार्यक्रम के तहत 20 नवंबर की शाम सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने वाले सभी जोड़ों का ठाकुरजी के समक्ष आशीर्वाद समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सभी जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया जाएगा।

आयोजन के दूसरे दिन 21 नवंबर को सुबह सामूहिक विवाह समारोह होगा। इसी दिन शालिग्राम ठाकुरजी और तुलसी विवाह का भी भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाजजन साक्षी बनेंगे। विवाह सहित सभी धार्मिक कार्यक्रम विधिवत रूप से संपन्न कराए जाएंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे ठाकुरजी को विदाई दी जाएगी।

पालीवाल समाज के इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर समाज के प्रत्येक व्यक्ति में उत्साह है। कार्यक्रम को और भव्य बनाने के लिए समाजजन लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजन की चर्चा पूरे शहर में हो रही है। शहर में जगह-जगह सैकड़ों स्वागत द्वार लगाए गए हैं। पालीवाल समाज के साथ अन्य समाजों के लोग भी ठाकुरजी के स्वागत के लिए उत्साहित हैं। पूरी शोभायात्रा के मार्ग पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर ठाकुरजी का स्वागत किया जाएगा। साथ ही शोभायात्रा में शामिल होने वाले सभी लोगों का अभिवादन किया जाएगा।

सामूहिक विवाह समारोह को सफल बनाने के लिए पिछले 15 दिनों से पालीवाल समाज के धर्मनारायण जोशी, घनश्याम पालीवाल, भंवरलाल पालीवाल, हरगोविंद पालीवाल, कैलाश जोशी, केशूलाल पालीवाल, भगवती लाल पालीवाल, देवीलाल पालीवाल, दुर्गाशंकर पुरोहित कुंठवा, एडवोकेट भरत पालीवाल, नरेन्द्र पालीवाल, पुष्पा पालीवाल, किशनलाल पालीवाल मोरवड, राजेश जोशी, गिरीश पालीवाल, लक्ष्मीलाल पालीवाल, मुकेश मेनारिया, बद्रीलाल मेनारिया, गिरिजाशंकर पालीवाल, प्रवीण बागोरा, जगदीश पालीवाल धर्मेटा और गोपाल पालीवाल सहित समाज के लोग जुटे हुए हैं।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story