राजसमंद जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत चारभुजा थाना पुलिस, जिला विशेष टीम और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 454.385 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया है। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस कार्रवाई के दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन को जब्त किया गया, जिसमें 25 कट्टों में अवैध डोडा चूरा भरा हुआ मिला। तलाशी के दौरान वाहन से तीन फर्जी नंबर प्लेटें भी बरामद की गईं। पुलिस ने वाहन चालक गोविंद उर्फ गोविंदपाल पुत्र जोगाराम जाट निवासी भियाड़, जिला बाड़मेर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, नाकाबंदी के दौरान स्कॉर्पियो वाहन को रोकने का प्रयास किया गया तो उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद वह जंगल की ओर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अवैध मादक पदार्थ के स्रोत, तस्करी नेटवर्क और इस मामले से जुड़े अन्य सहयोगियों के संबंध में जांच कर रही है। यह कार्रवाई जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story