राजसमंद। राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय नाथद्वारा (राजसमंद) के बी.एससी. नर्सिंग चतुर्थ वर्ष (सातवें सेमेस्टर) के विद्यार्थियों ने आर के राजकीय जिला अस्पताल, राजसमंद में नर्सिंग स्टाफ के बीच प्रेशर अल्सर की रोकथाम विषय पर एक महत्वपूर्ण शोध अध्ययन सफलतापूर्वक संपन्न किया। अध्ययन का उद्देश्य नर्सेज में प्रेशर अल्सर की रोकथाम संबंधी ज्ञान का आकलन करना तथा संरचित शिक्षण कार्यक्रम (Structured Teaching Programme) के माध्यम से जागरूकता बढ़ाना था।

इस शोध अध्ययन में मनीष प्रजापत, ललित दाधीच एवं ओमप्रकाश कुमावत ने सक्रिय सहभागिता निभाई। अध्ययन के दौरान नर्सिंग स्टाफ को प्रेशर अल्सर के जोखिम कारकों, उसकी प्रारंभिक पहचान, प्रभावी रोकथाम के उपायों तथा गुणवत्तापूर्ण रोगी देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई, जिससे विषय के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक पुरोहित एवं उप-प्राचार्य सुरेश चंद सालवी ने विद्यार्थियों के इस शोध कार्य की सराहना करते हुए इसे नर्सिंग शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उपयोगी पहल बताया। शोध कार्य का मार्गदर्शन महाविद्यालय के रिसर्च कोऑर्डिनेटर डॉ. विजय पूर्बिया ने किया, जिनके निर्देशन में अध्ययन सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ।

शोध अध्ययन के दौरान आरके गवर्नमेंट जिला अस्पताल, राजसमंद के पीएमओ डॉ. रमेश रजक, नर्सिंग अधीक्षक नानालाल कुमावत तथा पूर्व नर्सिंग अधीक्षक प्रकाश वैष्णव का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को शोध कार्य के संचालन, आवश्यक व्यवस्थाओं तथा नर्सिंग स्टाफ के साथ समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण सहायता प्रदान की।

अस्पताल प्रशासन एवं नर्सिंग स्टाफ ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शोध कार्य न केवल विद्यार्थियों के व्यावहारिक एवं शोध कौशल को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि मरीजों की सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण देखभाल सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। इसी उद्देश्य के साथ संपन्न यह अध्ययन नर्सिंग शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक उपयोगी पहल के रूप में सामने आया।

Updated On
Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story