राजस्थान रावत राजपूत महासभा में संगठन विस्तार के क्रम में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। प्रदेशाध्यक्ष पन्ना सिंह जोड़किया के निर्देशानुसार वरिष्ठ महामंत्री मान सिंह चौहान ने ताल-सिरोधनिया ग्राम के गिरधारी सिंह को भीम संभाग का युवा अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ ही संगठन के युवा मोर्चे को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

नवनियुक्त युवा अध्यक्ष गिरधारी सिंह सिरोधनिया ने इस अवसर पर कहा कि महासभा द्वारा उन पर जताए गए विश्वास और जिम्मेदारी के लिए वे आभारी हैं। उन्होंने कहा कि संगठन के उद्देश्यों को साकार करने के लिए वे पूरी निष्ठा, कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ कार्य करेंगे, ताकि समाज के युवाओं में एकता और जागरूकता का भाव मजबूत हो सके।

उन्होंने यह भी कहा कि महासभा की नीतियों और दिशा-निर्देशों के अनुरूप, समाज के हित में हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

इस नियुक्ति से क्षेत्रीय स्तर पर संगठन के कार्यों में नई गति आने की संभावना है। महासभा के पदाधिकारियों ने गिरधारी सिंह की नियुक्ति पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में संगठन की मजबूती की आशा व्यक्त की।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story