राजसमंद जिले में सांसद महिमा कुमारी और पुलिस अधीक्षक के बीच टकराव की गूंज अब मुख्यमंत्री कार्यालय तक सुनाई दे रही है। राजसमंद जिला मुख्यालय पर पिछले दिनों सड़क नामकरण विवाद और उसके बाद हुए स्याही कांड में अपनी अनदेखी से नाराज सांसद महिमा कुमारी ने राजसमंद एसपी ममता गुप्ता को सस्पेंड करने और उनकी जांच करने के लिए मुख्यमंत्री को दो पत्र लिखे हैं।

सांसद के गंभीर आरोप

बीजेपी सांसद का आरोप है कि एसपी ममता गुप्ता प्रशासनिक मनमानी कर रही है। सांसद ने एसपी पर रेत माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया और महिला सुरक्षा में लापरवाही समेत कुल 13 शिकायतें की हैं। सांसद के मुख्य आरोप निम्नलिखित हैं:

  • "नाथद्वारा क्षेत्र में गोलीबारी करा अपराधियों को संरक्षण दिया।"
  • "राजसमंद में स्याही प्रकरण में मारपीट के पीड़ित पर ही कार्रवाई की गई।"
  • "आवाज उठाने वाले को ही धारा 151 में बंद कर दिया गया।"
  • "हेड कांस्टेबल का अवैध सस्पेंड किया गया।"
  • "सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में सुरक्षा नहीं देने का आरोप।"

मुख्यमंत्री कार्यालय की प्रतिक्रिया और एसपी का पक्ष

इन लेटर पर मुख्यमंत्री कार्यालय से सांसद को जवाब भी दिया गया है कि पत्र आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया है। सांसद महिमा कुमारी ने राजसमंद एसपी ममता गुप्ता को सस्पेंड करने और उनकी जांच करने के लिए मुख्यमंत्री को दो पत्र लिखे हैं।

वही एसपी ममता गुप्ता का कहना है कि: "यह सब नॉर्मल बात है। पुलिस अपना काम कानून और नियम से करते हैं, इससे कुछ लोगों को आपत्ति भी होती है।"

बीजेपी सांसद का आरोप है कि एसपी ममता गुप्ता प्रशासनिक मनमानी कर रही है और रेत माफिया को संरक्षण दे रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story