राजसमंद में मातृशक्ति अंत्योदय फाउंडेशन संस्थान, राजस्थान द्वारा संचालित मातृशक्ति बुक बैंक योजना–2026 के अंतर्गत द्वितीय दिवस जिला राजसमंद (कांकरोली) में शिक्षण कीट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से जरूरतमंद विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराकर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन की ओर से विद्यार्थियों को शिक्षण कीट वितरित किए गए। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा की आवश्यक सामग्री पहुंचाना है, ताकि आर्थिक अभाव किसी भी विद्यार्थी की पढ़ाई में बाधा न बने।

मातृशक्ति अंत्योदय फाउंडेशन संस्थान राजस्थान की प्रदेश अध्यक्ष पार्वती रजक ने बताया कि मातृशक्ति बुक बैंक योजना के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों में जरूरतमंद विद्यार्थियों को पुस्तकें एवं शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे बेहतर ढंग से अपनी शिक्षा जारी रख सकें।

अंत्योदय फाउंडेशन की प्रदेश शिक्षा प्रभारी निर्मला बोहरा ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है। यदि प्रत्येक बच्चे को समान अवसर और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं तो वह अपने भविष्य को नई दिशा दे सकता है। उन्होंने कहा कि संस्थान आगे भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर करता रहेगा।

संगठन मंत्री आशा भराड़िया ने विद्यार्थियों से मन लगाकर अध्ययन करने और शिक्षा के माध्यम से अपने जीवन को सफल बनाने का आह्वान किया। वहीं महिला सशक्तिकरण प्रभारी मीना बासनवाल ने कहा कि शिक्षा ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम है तथा मातृशक्ति अंत्योदय फाउंडेशन इसी सोच के साथ कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में राजसमंद जिला अध्यक्ष सुनीता बोहरा, विशेष सदस्य संपत कोटवाल एवं विशेष सदस्य सत्या बामणिया ने भी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शिक्षा का महत्व बताते हुए बच्चों को नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया।

शिक्षण कीट प्राप्त करने के बाद विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कार्यक्रम ने जरूरतमंद विद्यार्थियों तक शिक्षा से जुड़ी आवश्यक सामग्री पहुंचाने और उन्हें अध्ययन के लिए प्रोत्साहित करने के संस्थान के उद्देश्य को रेखांकित किया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story