राजसमंद जिले के खमनोर थाना क्षेत्र के शिशोदा गांव में जमीन बंटवारे को लेकर लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बेटे ने अपने ही पिता पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिशोदा निवासी भंवरलाल सोनी गांव में स्थित एक नाई की दुकान पर शेविंग कराने गए थे। शेविंग कराने के बाद जैसे ही वे दुकान से बाहर निकले, तभी उनके बेटे दिनेश, उसकी पत्नी और उसके बेटे ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि दिनेश ने कुल्हाड़ी से भंवरलाल सोनी पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल भंवरलाल सोनी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित का आरोप है कि इससे पहले भी दिनेश और उसके परिवार के सदस्य उन पर हमला करने की कोशिश कर चुके हैं। इस संबंध में उन्होंने खमनोर थाने में शिकायत भी दी थी, लेकिन समय पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण यह गंभीर घटना हो गई।

बताया जा रहा है कि जमीन के बंटवारे का मामला लंबे समय से न्यायालय में विचाराधीन है और इसी को लेकर परिवार के बीच विवाद चल रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही खमनोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। यह घटना पारिवारिक जमीन विवाद के हिंसक रूप लेने का एक गंभीर मामला बन गई है, जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story