राजसमंद जिले के खमनोर थाना क्षेत्र के गावंगुड़ा गांव में जमीन की राशि के लेन-देन को लेकर विवाद गहरा गया है। मामले में पंच चौखला राजपूत समाज एवं ग्रामवासियों ने पुलिस थाना खमनोर में लिखित शिकायत देकर आरोपी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

समाज की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार गावंगुड़ा निवासी नरेन्द्र कुमार पिता डालचंद मेहता का बापोती नोहरा मकान पुंजावतो की भागल, झालों की मदार निवासी जगदीशसिंह पिता धनसिंह चदाणा राजपूत को 1 करोड़ 81 लाख रुपये में बेचा गया था। शिकायत में बताया गया है कि रजिस्ट्री के समय डीएलसी रेट के अनुसार केवल 31 लाख 50 हजार रुपये ही दिए गए, जबकि शेष राशि पांच दिन में देने का आश्वासन दिया गया था।

प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि 25 दिन बीत जाने के बाद भी शेष राशि का भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद गांव वालों ने पंचायत के माध्यम से मामले का समाधान कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि जगदीशसिंह बैठक में नहीं पहुंचे। शिकायत के अनुसार उन्होंने कहा, "मैं नरेन्द्र को बाकी रुपए नहीं दूंगा और जो इसका साथ देगा उसे झूठे मुकदमों में फंसाकर परेशान करवाऊंगा।"

समाज का आरोप है कि इस कथित धमकी के बाद गावंगुड़ा, झालों की मदार, कोशीवाड़ा, भीखाड़ा, काडो का गुड़ा, कराई और कुंवदा सहित पूरे चौखले में भय का माहौल बन गया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस घटनाक्रम के कारण लोगों का एक-दूसरे पर से विश्वास उठ रहा है।

पंच चौखला राजपूत समाज एवं ग्रामवासियों ने थानाधिकारी खमनोर से मांग की है कि जगदीशसिंह पिता धनसिंह के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही कर गांव में शांति व्यवस्था कायम की जाए। मामले को लेकर पुलिस को लिखित शिकायत सौंप दी गई है और समाज ने उचित कार्रवाई की मांग दोहराई है।

Vinod Paliwal, Rajsamand

Vinod Paliwal, Rajsamand

नाम: विनोद पालीवाल

वर्तमान पद: संवाददाता (खमनोर, नाथद्वारा), अध्यक्ष (हल्दीघाटी प्रेस क्लब)

कार्यक्षेत्र: खमनोर , हल्दीघाटी, तहसील खमनोर, जिला राजसमंद (राजस्थान)

बीट : राजनीति, स्वास्थ्य, और प्रशासन

विशेष कवरेज: जन समस्याएं, सरकारी योजनाएं, और भ्रष्टाचार से जुड़ी प्रशासनिक जांच

परिचय

विनोद पालीवाल राजस्थान के राजसमंद जिले के अंतर्गत आने वाले खमनोर और नाथद्वारा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, साथ ही वह हल्दीघाटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद का दायित्व भी संभाल रहे हैं। विनोद पालीवाल मुख्य रूप से क्षेत्र की राजनीति, स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। स्थानीय जन समस्याओं को उठाना, सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत दिखाना और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग करना उनकी कार्यशैली का मुख्य हिस्सा है।

पत्रकारिता का अनुभव
विनोद पालीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वह सन 2000 से लगातार नियमित रूप से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर क्षेत्र में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • कला स्नातक (B.A.)
  • कला स्नातकोत्तर - लोक प्रशासन (M.A. in Public Administration / लोक प्रशासन)

Next Story