राजसमंद के कांकरोली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि दोनों महिलाओं के शवों के चिथड़े करीब 20 फीट तक सड़क पर बिखर गए और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पैर कटकर अलग हो गया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

हादसा मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे कांकरोली थाना क्षेत्र स्थित धोइंदा कट पर हुआ। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक और कांकरोली पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल शैतान को उपचार के लिए आरके अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सुआ देवी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अलका सेन के शव आरके राजकीय अस्पताल पहुंचाए गए, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है।

कांकरोली थाना प्रभारी सरोज बैरवा ने बताया कि मेनिया के पास स्थित संतोषपुरा गांव निवासी गर्भवती अनु (25) पत्नी राहुल बंजारा सोमवार (27 जुलाई) शाम अपने देवर शैतान बंजारा, जेठानी सुआ देवी बंजारा और गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अलका सेन के साथ वैन से आरके राजकीय अस्पताल गई थी।

रात करीब 3 बजे अनु ने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अलका सेन, शैतान (20) पुत्र जसराज बंजारा और सुआ देवी बाइक से संतोषपुरा गांव के लिए रवाना हुए। मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे आरके अस्पताल से लगभग एक किलोमीटर दूर कांकरोली थाना क्षेत्र के धोइंदा कट के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही बाइक चला रहा शैतान उछलकर सड़क किनारे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि सुआ देवी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अलका सेन ट्रेलर की चपेट में आ गईं। दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों महिलाओं के शवों के चिथड़े करीब 20 फीट तक सड़क पर बिखर गए और अलका सेन का पैर कटकर अलग हो गया।

हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक और कांकरोली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल शैतान को इलाज के लिए आरके अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों महिलाओं के शवों का आरके राजकीय अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story