देश में ईंधन संकट के बीच राजस्थान के राजसमंद में मंगलवार को एक अलग तस्वीर देखने को मिली, जब जिला एवं सेशन न्यायाधीश अलका शर्मा सहित अन्य न्यायाधीश पैदल चलकर न्यायालय पहुंचे। उच्च न्यायालय की अपील के बाद न्यायिक अधिकारियों ने ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वाहनों का उपयोग नहीं किया और सामूहिक रूप से पैदल दफ्तर पहुंचे।

सुबह सभी न्यायिक अधिकारी जिला न्यायाधीश के आवास के बाहर एकत्रित हुए। इसके बाद सभी अधिकारी एक साथ पैदल चलकर न्यायालय पहुंचे। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों ने ऊर्जा संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया और आमजन को भी ईंधन बचत के लिए प्रेरित किया।

जिला एवं सेशन न्यायाधीश अलका शर्मा ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ईंधन की बचत बेहद आवश्यक है। उन्होंने आमजन से भी वाहनों का कम से कम उपयोग करने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

राजसमंद में न्यायिक अधिकारियों की यह पहल ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और जिम्मेदार नागरिक व्यवहार का मजबूत संदेश बनकर सामने आई है। ईंधन संकट के दौर में न्यायपालिका की यह संवेदनशील पहल आमजन के लिए भी प्रेरणा का विषय बनी हुई है।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story