राजसमंद जिले में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आमेर से सरदारगढ़ की ओर आ रहे एक ट्रक को देर रात पकड़ लिया। ट्रक में पाँच प्रकार की गीली लकड़ियों के साथ बड़े-बड़े कटे हुए पेड़ लदे हुए थे, जिससे तस्करी के संगठित नेटवर्क की आशंका गहराती है।

जानकारी के अनुसार, इस पूरे मामले में पद्मश्री श्यामसुंदर पालीवाल द्वारा विभाग को पहले ही सूचना दी गई थी कि एक संदिग्ध वाहन अवैध लकड़ियों का जखीरा लेकर इस मार्ग से गुजरने वाला है। इस सटीक सूचना के आधार पर वन विभाग ने तुरंत नाकाबंदी कर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया।

यह कार्रवाई डॉ. रामचंद्र भाकर के निर्देशन में की गई, जिसमें रेंजर लादुलाल शर्मा और अशोक वैष्णो ने टीम के साथ मिलकर ट्रक को जब्त किया। मौके पर ट्रक चालक को भी हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है, जबकि पूरे प्रकरण की गहन जांच जारी है।

वन विभाग अब इस मामले में लकड़ी तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रहा है। पद्मश्री श्यामसुंदर पालीवाल की सक्रियता और समय पर दी गई सूचना को इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम सफलता सुनिश्चित की है।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story