राजसमंद जिले के भीम थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां आपसी गृह क्लेश और कहासुनी के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की कथित रूप से कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

जानकारी के अनुसार भीम थाना क्षेत्र के डाबरिया स्थित मादा जी का गांव में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति जगदीश सिंह ने कथित रूप से धारदार कुल्हाड़ी से पत्नी की गर्दन पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही भीम थाना अधिकारी सवाई सिंह पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर भीम उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

घटना की खबर फैलते ही मृतका के पीहर पक्ष, ससुराल पक्ष के परिजन तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए। पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति जगदीश सिंह को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है तथा पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

यह घटना एक बार फिर घरेलू विवादों के हिंसक रूप लेने की गंभीरता को सामने लाती है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story