राजसमंद जिले में हनीट्रैप के जरिए एक युवक को फंसाकर लाखों रुपये ऐंठने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुरज क्षेत्र निवासी एक युवक ने जिला पुलिस अधीक्षक को परिवाद देकर एक महिला और उसके भाई सहित अन्य लोगों पर साजिश रचकर ब्लैकमेल करने और पैसे वसूलने का गंभीर आरोप लगाया है।

व्हाट्सएप से संपर्क और बंधक बनाकर मारपीट

पीड़ित चेतन खटीक ने परिवाद में बताया कि "करीब आठ माह पहले एक महिला ने व्हाट्सएप के माध्यम से उससे संपर्क किया और बातचीत के बहाने अपने घर बुलाया।" युवक का आरोप है कि जब वह वहां पहुंचा, तो वहां पहले से मौजूद लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। इसके बाद आरोपियों ने दबाव बनाकर उसका वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग शुरू कर दी।

बदनामी के डर से वसूली और ब्लैकमेलिंग का खेल

पीड़ित का कहना है कि "बदनामी के डर से उसने शुरुआत में 20 हजार रुपये दे दिए।" लेकिन आरोपियों की मांग यहीं नहीं रुकी और उन्होंने बार-बार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अलग-अलग समय पर उससे करीब 2 लाख रुपये तक वसूल लिए। आरोपियों ने इसके बाद उससे पांच लाख रुपये की और मांग की तथा पैसे देने में असमर्थता जताने पर उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई।

एसपी से न्याय और कार्रवाई की गुहार

पीड़ित के अनुसार दबाव बनाकर उससे और भी पैसे लिए गए और अब तक उससे करीब 4 लाख 20 हजार रुपये वसूले जा चुके हैं। पीड़ित चेतन खटीक ने अब जिला पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने, आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और उससे वसूली गई राशि वापस दिलाने की मांग की है।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story