राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह टोडासरा की अनुशंसा पर राजसमंद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए आमेट निवासी कांग्रेस के युवा नेता हिम्मत लाल खटीक को जिला कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया है।

हिम्मत लाल खटीक की सचिव पद पर नियुक्ति के बाद आमेट और कुंभलगढ़ क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनकी नियुक्ति से विधानसभा क्षेत्र में पार्टी और संगठन को अधिक मजबूती मिलेगी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह भी आशा व्यक्त की कि हिम्मत लाल खटीक के नेतृत्व और सक्रियता से युवा वर्ग अधिकाधिक संख्या में पार्टी की मुख्यधारा से जुड़ेगा, जिससे संगठन को और मजबूती मिलेगी।

हिम्मत लाल खटीक की नियुक्ति को आमेट-कुंभलगढ़ क्षेत्र में संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story