राजसमंद के रामेश्वर महादेव स्थित हाईवे पर दिन में हुए सड़क हादसे ने एक बार फिर परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार मार्बल के खंडों से ओवरलोड भरा एक डंपर कार को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान डंपर ने कार को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद डंपर अनियंत्रित हो गया और सड़क पर जा रहे एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में शामिल डंपर पर किसी भी प्रकार की नंबर प्लेट नहीं थी। साथ ही उसमें क्षमता से अधिक मार्बल के खंडे भरे हुए थे। इसके बावजूद ऐसा वाहन बेखौफ होकर हाईवे पर संचालित हो रहा था, जिससे परिवहन विभाग की निगरानी और कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

जिले में ओवरलोड वाहनों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। हर बार परिवहन विभाग के अधिकारियों का एक ही जवाब सामने आता है कि कार्रवाई की जा रही है। लेकिन यदि कार्रवाई हो रही है, तो बिना नंबर प्लेट और ओवरलोड वाहन खुलेआम सड़कों पर कैसे संचालित हो रहे हैं, यह बड़ा सवाल बना हुआ है।

यह हादसा एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या परिवहन विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो ऐसे हादसे लगातार आम लोगों की जान जोखिम में डालते रहेंगे। अब लोगों की नजर जिला प्रशासन पर है कि ओवरलोड और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त और प्रभावी अभियान कब चलाया जाएगा।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story