राजसमंद लोकसभा क्षेत्र के प्रथम भाजपा सांसद स्व. हरिओम सिंह राठौड़ की आगामी पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से ‘हरिओम दिया फेंस ग्रुप’ द्वारा एक भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई है। इस क्रम में राजसमंद के पसून्द ग्राम स्थित ‘हरिओम उपवन’ में स्व. राठौड़ की प्रतिमा का अनावरण और श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की सफल तैयारियों और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने हेतु भाजपा राजसमंद के पूर्व जिलाध्यक्ष मानसिंह बारहठ के निज कार्यालय पर एक विशेष बैठक संपन्न हुई।

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और विभिन्न जिम्मेदारियों के वितरण पर विस्तृत चर्चा की गई। इस आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया। बैठक में कृष्ण पालीवाल, मानसिंह बाहरठ, गोपाल कृष्ण पालीवाल, बंशीलाल खटीक, सुरेश जोशी, जवाहर जाट, नर्बदा शंकर पालीवाल, सविता सनाढ्य, धीरज पुरोहित, विकास पालीवाल, भैरूलाल नंदवाना, विनोद जोशी, आयन जोशी, दीपक शर्मा, भवानी जोशी, गिर्राज काबरा, प्रवीण नंदवाना, भैरूलाल कच्छारा, चेतन शर्मा, गोपाल बोहरा एवं भैरूलाल गायरी सहित क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक प्रतिनिधि एवं स्व. हरिओम सिंह के निकट सहयोगी उपस्थित रहे। यह आयोजन दिवंगत सांसद के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनके व्यक्तित्व को स्मरण करने का एक प्रमुख माध्यम बनेगा।

Pratahkal HQ

Pratahkal HQ

Next Story