राजसमंद, 20 मार्च। मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को पंचायत समिति खमनोर की ग्राम पंचायत गुंजोल में आयोजित ग्राम सभा में राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनके सुझाव सुने और विकास योजनाओं की जानकारी दी।

ग्रामीणों की भागीदारी से बनेगा गाँव का मास्टर प्लान

मुख्य सचिव ने कहा कि "राज्य सरकार की मंशा है कि गाँव का विकास प्लान स्वयं ग्रामीणों की भागीदारी से तैयार हो।" उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सड़क, पानी, बिजली, चिकित्सा सहित हर क्षेत्र में अपनी आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं को सामने रखें, तभी एक सफल और व्यवहारिक मास्टर प्लान बन सकेगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान 19 मार्च से 15 मई तक चलाया जा रहा है, जो जनभागीदारी और समावेशिता पर आधारित है। मुख्य सचिव ने राजस्थान के संपर्क पोर्टल 181 को देश की उत्कृष्ट जनसुनवाई प्रणाली बताते हुए कहा कि यहां हर शिकायत का समयबद्ध समाधान किया जा रहा है। यह पोर्टल सरकार और जनता के बीच मजबूत सेतु का कार्य कर रहा है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ी है।





डिजिटल इंडिया विजन और राजसमंद का विकास

अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि "राजसमंद का विकास प्लान राज्य में सर्वश्रेष्ठ होना चाहिए।" उन्होंने नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि "आज ग्रामीण भी मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और यूपीआई जैसी सुविधाओं से जुड़कर डिजिटल रूप से सशक्त बन रहे हैं।" सम्भागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने कहा कि ग्राम स्तर पर मास्टर प्लान बनने से विकास की स्पष्ट दिशा तय होगी। उन्होंने सभी ग्रामीणों से सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story