राजसमन्द में ग्राम रथ अभियान शुरू, ग्रामीणों को मिलेगी योजनाओं की जानकारी
राजसमन्द की भावा ग्राम पंचायत में भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने ग्राम रथ का स्वागत किया, जिसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

राजसमन्द की भावा ग्राम पंचायत में ग्राम रथ अभियान के शुभारंभ अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, पार्टी पदाधिकारी और लाभार्थी सरकारी योजनाओं के पत्रक प्रदर्शित करते हुए।
प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत राजसमन्द जिले में अभियान ने गति पकड़ी है। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में पहुंच रहे इस ग्राम रथ का राजसमन्द विधानसभा क्षेत्र की भावा ग्राम पंचायत में विधिवत पूजन कर भव्य स्वागत किया गया, जहां ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला मीडिया संयोजक अरविंद सिंह भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर अपने संबोधन में जगदीश पालीवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग—गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित तबकों—के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ग्राम रथ अभियान का मुख्य उद्देश्य इन योजनाओं की जानकारी गाँव-गाँव और घर-घर तक पहुंचाना है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रह जाए।
पालीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है और पात्र लोगों को तत्काल लाभ दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करें तथा अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाकर जरूरतमंदों को लाभ दिलाने में सहयोग करें।
कार्यक्रम के दौरान जिला मंत्री खुशकमल कुमावत, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष जवाहर लाल जाट, विधानसभा प्रवासी प्रकाश अहीर, मंडल उपाध्यक्ष बंशी लाल गुर्जर, जिला कार्यसमिति सदस्य प्रकाश रांका, नारायण रेगर, मोहन सिंह राजपूत, दिनेश सालवी, राजेश पालीवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्राम रथ के आगमन पर ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई और सरकार की योजनाओं के प्रति विशेष रुचि दिखाई।
यह अभियान न केवल योजनाओं की जानकारी के प्रसार का माध्यम बन रहा है, बल्कि पात्र हितग्राहियों तक लाभ सुनिश्चित करने की दिशा में भी प्रभावी कदम के रूप में सामने आ रहा है।

Rahul Acharya, Rajsamand
नाम: राहुल आचार्य
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें
परिचय
राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।
