राजसमंद में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, विद्युत लाइन की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की मौत
राजसमंद के राजनगर थाना क्षेत्र के मुंडोल गांव के पास गणेश विसर्जन के दौरान प्रतिमा विद्युत लाइन से टकरा गई। करंट की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर विराट की मौत हो गई।

तस्वीर में राजसमंद के मुंडोल गांव के पास सड़क मार्ग से गुजर रही भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमा और उसके आसपास चल रहे लोग दिखाई दे रहे हैं।
राजसमंद में गणेश विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा राजनगर थाना क्षेत्र के मुंडोल गांव के पास हुआ, जहां गणपति विसर्जन के लिए प्रतिमा ले जाते समय मूर्ति रास्ते में विद्युत लाइन की चपेट में आ गई।
प्रतिमा के विद्युत लाइन से टकराते ही अचानक करंट फैल गया। इसकी चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर विराट की मौत हो गई। गणेश विसर्जन के दौरान हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलने पर राजनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
गणेश विसर्जन के दौरान हुए इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

Rahul Acharya, Rajsamand
नाम: राहुल आचार्य
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें
परिचय
राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।
