गुरुवार को राजसमंद प्रवास पर आए राजस्थान सरकार में पंचायती राज एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कोटा देहात प्रभारी मानसिंह बारहठ के निज कार्यालय पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने मेवाड़ी पगड़ी एवं उपरना पहना कर स्वागत किया।

स्वच्छता और शिक्षा पर मंत्री का जोर

राजस्थान सरकार द्वारा निरंतर स्वच्छता एवं शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार किए जा रहे हैं, जिससे आमजन खुश है और इससे आने वाले पंचायती राज चुनाव में राजस्थान में भाजपा अपना परचम लहराएगी। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री मदन दिलावर ने स्वच्छता अपनाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का भी आग्रह किया।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

इस दौरान कोटा देहात प्रभारी मानसिंह बारहठ, भाजपा जिला प्रवक्ता नर्बदा शंकर पालीवाल, पूर्व जिला मंत्री प्रदीप खत्री, बूथ अध्यक्ष धीरज पुरोहित, शंकर खींची, विनोद जोशी, पूर्व सरपंच मांगीलाल कुमावत, निवर्तमान पार्षद उत्तम खींची, गिरीश पालीवाल, रामलाल जाट सहित अनेक कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे। मंत्री दिलावर ने स्पष्ट किया कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां ही आगामी चुनावों में पार्टी की जीत का मुख्य आधार बनेंगी।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story