राजसमंद जिले के भीम उपखंड की खीमाखेड़ा ग्राम पंचायत स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डूंगावास में "एक पेड़, एक जिंदगी" एवं हरियालो राजस्थान अभियान 3.0 के तहत पौधारोपण के साथ नामांकन अभिवृद्धि और विद्यार्थियों के ठहराव को बढ़ावा देने के लिए विशेष पहल की गई। प्रकृति प्रेमी शिक्षक कैलाश सामोता रानीपुरा ने स्वयं के खर्चे से पौधे उपलब्ध करवाकर नवप्रवेशित विद्यार्थियों के नाम से उनका रोपण कराया।

अभियान के तहत विद्यालय परिसर में कक्षा 6 के विद्यार्थी दिग्विजय सिंह एवं कक्षा 7 के विद्यार्थी राजेंद्र सिंह के हाथों से सेमल और जामुन के पौधे रोपित करवाए गए। नवप्रवेशित विद्यार्थियों के नाम से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के साथ विद्यार्थियों को विद्यालय से जोड़ने का प्रयास किया गया।

विद्यालय में नामांकन अभिवृद्धि एवं विद्यार्थियों के ठहराव को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यूथ एंड इको क्लब डूंगावास के प्रभारी शिक्षक कैलाश सामोता ने 50 विद्यार्थियों को टाई एवं बेल्ट का वितरण भी किया। यह पहल विद्यार्थियों को विद्यालय से जोड़ने और नियमित उपस्थिति के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई।

संस्था प्रधान सीता योगी ने शिक्षक कैलाश सामोता द्वारा किए जा रहे पर्यावरण हितैषी कार्यों, सतत वृक्षारोपण एवं संरक्षण तथा विद्यार्थियों को टाई-बेल्ट वितरण जैसी पहल की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अभिभावक भैरू सिंह, गोमती बाई तथा शिक्षक दीपा सालवी, सुनीता मीणा, प्रसन्न गुर्जर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय में आयोजित यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ विद्यार्थियों के नामांकन और ठहराव सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास के रूप में सामने आई।

Bharat Kumar Rajak, Rajsamand

Bharat Kumar Rajak, Rajsamand

नाम: भरत कुमार रजक

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: केलवा (राजसमंद, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): शिक्षा, सोशल एक्टिविटी (सामाजिक गतिविधियां) और एजुकेशन

अनुभव: 12 वर्ष

परिचय 

भरत कुमार रजक 'प्रातः काल' समाचार पत्र में संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र केलवा है। वह नियमित रूप से शिक्षा (एजुकेशन), शैक्षणिक व्यवस्थाओं, स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक गतिविधियों (सोशल एक्टिविटी) से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

भरत कुमार रजक को मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में 12 वर्षों का लंबा अनुभव है। पिछले एक दशक से अधिक समय से वह क्षेत्र की खबरों और जनहित के मुद्दों को लगातार कवर कर रहे हैं।

Next Story