राजसमंद जिले को नशामुक्त बनाने के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के प्रयासों को नई गति मिली है। जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा और जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के मार्गदर्शन में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को विद्यार्थियों तक पहुंचाने की पहल की गई, जिसके तहत आयोजित N-CORD प्रतियोगिता में जिले के सभी 8 ब्लॉकों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पुलिस एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “N-CORD: An Initiative for Drug Free Rajsamand” के तहत आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और युवा पीढ़ी को नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना रहा।

एडीईओ राजेन्द्र सिंह चारण के अनुसार प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 49 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इनमें 9 विद्यार्थियों को प्रथम, 13 को द्वितीय, 10 को तृतीय तथा 17 विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।

प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को 1,200 रुपये का उपहार और 500 रुपये बैंक खाते में, द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को 800 रुपये का उपहार और 300 रुपये बैंक खाते में तथा तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को 300 रुपये का उपहार और 200 रुपये बैंक खाते में जमा करवाए गए। सांत्वना पुरस्कार प्राप्त विद्यार्थियों को भी 200 रुपये का उपहार और 200 रुपये बैंक खाते में जमा करवाए गए।







जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आगामी 15 अगस्त को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थी को 10 हजार, द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थी को 5 हजार और तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थी को 3 हजार रुपये की पुरस्कार राशि चेक के माध्यम से दी जाएगी।

कार्यक्रम में जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा, एसपी हेमंत कलाल, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी नूतन प्रकाश जोशी सहित शिक्षा, पुलिस और एन-कॉर्ड से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।

विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान से जोड़ने की इस पहल से नशामुक्त राजसमंद की मुहिम को मजबूती मिली है। कलेक्टर और एसपी के नेतृत्व में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता को प्राथमिकता देने का यह प्रयास आने वाली पीढ़ी के लिए सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story