राजसमंद। शहर के मंडा क्षेत्र में पेयजल संकट को लेकर आज विरोध प्रदर्शन तेज हो गया। वार्ड पार्षद आशीष पालीवाल अपने क्षेत्र की महिलाओं के साथ Public Health Engineering Department (PHED) कार्यालय के बाहर अनशन पर बैठ गए। पार्षद आशीष पालीवाल ने चेतावनी दी है कि "जब तक क्षेत्र में स्वच्छ और पर्याप्त पानी की व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।"

फिल्टर टंकी तोड़ने और वैकल्पिक व्यवस्था न होने का आरोप

पार्षद पालीवाल का आरोप है कि विभाग ने लापरवाही बरतते हुए क्षेत्र में स्थापित पानी की फिल्टर टंकी को तोड़ दिया, लेकिन उसके बदले कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। इससे वार्डवासियों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि जहां-जहां पानी की सप्लाई हो रही है, वहां भी गंदा और दूषित पानी आ रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। खासकर महिलाओं और बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

भाजपा कार्यकर्ताओं का समर्थन और नारेबाजी

इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग मौके पर मौजूद रहे। पार्षद के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ता और नेता भी धरने में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द समाधान की मांग की। वहीं, PHED अधिकारियों की ओर से फिलहाल कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story