जसमन्द। अखिल भारतीय धनगर मेवाड़ा गाडरी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को रकमगढ़ भेरुनाथ मन्दिर परिसर में आयोजित हुई, जिसमें समाज के सर्वांगीण उत्थान हेतु कई निर्णायक कदम उठाए गए। गाडरी समाज विकास संस्था के जिलाध्यक्ष किशन लाल गाडरी खेमाखेड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में वनावल चौकला, पारी का चौकला, गुड़ला का चौकला, धोईन्दा-एमड़ी चौकला, नमाणा-बिजनोल चौकला सहित जिले के अन्य विभिन्न चौकलों से पधारे समाज के प्रबुद्ध पंच पटेलों एवं ऊर्जावान युवाओं की गरिमामय मौजूदगी रही। बैठक का मुख्य ध्येय समाजहित में ठोस नीतियां बनाना और व्याप्त कुरीतियों को जड़ से समाप्त करना रहा।

शिक्षा, आरक्षण और बुनियादी ढांचा विकास

समाज की उन्नति के लिए जिला स्तरीय छात्रावास की जमीन आवंटन करवाना एवं भवन निर्माण हेतु समाज के भामाशाहों से सहयोग राशि एकत्रित करना तय किया गया है। पंच पटेलों ने शिक्षा की महत्ता पर जोर देते हुए यह "आह्वान किया कि घर में सभी बच्चें बच्चियों को कम से कम स्नातक तक पढ़ाई अनिवार्य रूप से करवाई जाए।" इसके साथ ही, सरकारी नौकरियों में एसबीसी आरक्षण का ज्यादा से ज्यादा फायदा लेने एवं इसकी जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर सहमति बनी। राज्य सरकार द्वारा गाडरी समाज को घुमंतू अर्द्धघूमंतू सूची में शामिल करने हेतु आगामी दिनों में जिला स्तर पर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने का निर्णय भी लिया गया।

सामाजिक कुरीतियों और फिजूलखर्ची पर पूर्ण पाबंदी

बैठक में अनुशासन और सादगी को बढ़ावा देने हेतु कड़े फैसले लिए गए। इसके तहत समाज के किसी भी व्यक्ति की मृत्यु पर 12 दिन के शोक दिवस में अफीम (अमल) का सेवन पूर्णतया बंद रहेगा और पगड़ी दस्तूर (टीका) के समय "अमल सिर्फ दस्तुर के रुप में बिल्कुल कम मात्रा में निकाला जाएगा एवं बीड़ीयों के बण्डल जाजम पर नही बांटे जाएंगे।" इसके अतिरिक्त, शादी-ब्याह और मृत्युभोज जैसे कार्यक्रमों में कपड़ा प्रथा (नानेरा, दादेरा एवं ससुराल को छोड़कर) पूर्णतया बन्द रहेगी। "मृत्युभोज में अब सिर्फ एक ही मिठाई रखी जाएगी" और समाज में फिजूलखर्ची रोकने हेतु भविष्य में सामूहिक विवाह के आयोजन पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में उपस्थित गणमान्य सदस्य एवं आगामी कार्यक्रम

इस विशाल बैठक में समाज के प्रमुख व्यक्ति भैरुलाल गाडरी रकमगढ़, कालुराम गाडरी कोठारिया, नाना लाल गाडरी राजपुरा, शंकरलाल गाडरी घाटी, सोहनलाल गाडरी एमड़ी, पन्नालाल गाडरी धोईन्दा, नारायण लाल गाडरी खेड़ी बावजी, देंवीलाल गाडरी सरदारगढ़, बद्रीलाल गाडरी भोलीखेड़ा, नानालाल गाडरी राजनगर, उदयलाल गाडरी नमाणा, देवीलाल गाडरी गुंजोल, उदयलाल गाडरी गुर्जरगढ़, खेमराज गाडरी खेड़िया, शंकरलाल गाडरी ढिल्ली, माधवलाल गाडरी राजपुरा, खेमराज गाडरी नौगामा, देवकिशन गाडरी एमड़ी, हीरालाल गाडरी सेमा, भंवरलाल गाडरी खेड़ाणा, लालुराम गाडरी पीपलवास, मांगीलाल गाडरी तकरियो का गुड़ा, मोहनलाल गाडरी कोठारिया, उदयलाल गाडरी नान्दोड़ा, भगवान गाडरी हालावास, रुपलाल गाडरी राजनगर, दीपचंद गाडरी राजनगर, दीपचंद गाडरी पीपरड़ा, भेरुलाल गाडरी रुपाखेड़ा, उदयलाल गाडरी खेड़ाणा, विष्णु गाडरी कोठारिया, खेमराज गाडरी बडारड़ा, मांगीलाल गाडरी पाखंड, रुपलाल गाडरी नमाणा, कजोड़ गाडरी देवाणा, चंपालाल गाडरी नौगामा, पन्नालाल गाडरी धोईन्दा, बाबुलाल गाडरी बिजनोल, हेमराज गाडरी एमड़ी, भेरुलाल गाडरी पीपरड़ा, मांगीलाल गाडरी केनपुरिया, शंकरलाल गाडरी अरड़किया, गणेश गाडरी धोईन्दा, किशन गाडरी गुंजोल, कजोड़ गाडरी खेमाखेड़ा, वेणीराम गाड़री खजुरों की खेड़ी, मोहन लाल गाडरी राजनगर, शंकर गाडरी धोईन्दा, शोभालाल गाडरी राजनगर, सोहन लाल गाडरी फतहपुरा, सोहन लाल गाडरी राजनगर, रमेश गाडरी राजनगर, लच्छीराम गाडरी खेमाखेड़ा, कन्नीराम गाडरी हालावास, मोतीराम गाडरी नमाणा, आशुराम गाडरी बडारड़ा, कमलेश गाडरी देवथड़ी, तुलसीराम गाडरी ऊलपुरा, माना गाडरी खेडाणा, गणेश गाडरी राजनगर, शेषमल गाडरी एमड़ी, लक्ष्मण गाडरी धोईन्दा, रोशन गाडरी रकमगढ़, देवीलाल गाडरी मचीन्द, मदन लाल गाडरी धांयला, नारु गाडरी धांयला, बालकृष्ण गाडरी धोइन्दा, वगता राम गाडरी धोइंदा, हिम्मत गाडरी वागडोला, भीमराज गाडरी कुठवा एवं शंकर लाल गाडरी पाखण्ड सहित बड़ी संख्या में पंच पटेल व युवा उपस्थित रहे। आगामी शेष रही रेलमगरा कुंवारिया तहसील की पांच चौकलों की बैठक 10 अप्रेल 2026, शुक्रवार को चामुंडा माता मन्दिर परिसर रेलमगरा में आयोजित की जाएगी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story