केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी राजसमंद के तत्वावधान में जिला कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया गया। केंद्र सरकार द्वारा बढ़ती महंगाई और घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर के दामों में वृद्धि को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

नारेबाजी और प्रधानमंत्री का पुतला दहन

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों सहित पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।

आम जनता पर बढ़ता आर्थिक बोझ

कांग्रेस राजसमंद जिला अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि "केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।" उन्होंने आगे कहा कि रसोई गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम लोगों का बजट बिगड़ गया है।

राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर महंगाई पर नियंत्रण करने और रसोई गैस के दाम कम करने की मांग की।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story