राजसमंद। जिला मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध हज़रत मामा भानेज बादशाह के दरबार में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) द्वारा अकीदत और उत्साह के साथ चादर शरीफ़ पेश की गई। जिला अध्यक्ष अब्दुल सत्तार शाह के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय के लोगों और कार्यकर्ताओं ने देश और जिले में शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे की कामना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ बाद नमाज ईशा हुआ, जहाँ गाजे-बाजे और सलातो-सलाम के नजराने के साथ दरगाह शरीफ पर फूलों की चादर और इत्र पेश किया गया। इस दौरान आयोजित फातिहा ख्वानी में विशेष रूप से भारत देश और राजसमंद जिले में स्थायी अमन-चैन, खुशहाली और सांप्रदायिक सौहार्द कायम रहने की दुआएं मांगी गईं। रस्म की अदायगी के पश्चात फलों पर फातिहा लगाकर उन्हें उपस्थित जायरीनों में तक्सीम (वितरित) किया गया। उर्स मुबारक के इस मुकद्दस मौके पर बड़ी संख्या में मुस्लिम भाइयों और अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और एक-दूसरे को मुबारकबाद पेश की।

इस गरिमामयी अवसर पर संगठन की मजबूती और एकता का परिचय देते हुए जिला अध्यक्ष अब्दुल सत्तार शाह के साथ संगठन महासचिव मोहम्मद लुकमान उस्ता सनवाड, जिला उपाध्यक्ष मकबूल हुसैन सिंधी केलवा, जिला उपाध्यक्ष आरिफ कुरैशी नाथद्वारा, और ब्लॉक अध्यक्ष केलवाड़ा शरीफ शेख उपस्थित रहे। साथ ही जिला महासचिव शब्बीर हुसैन, नगर अध्यक्ष राजसमंद शहर खलील हुसैन रंगरेज, मोहम्मद हनीफ शेख, आमेट के पूर्व पार्षद ताहीर अली शौरघर, हारून काज़ी कांकरोली, मोहम्मद शरीफ शाह रेलमंगरा, जिला सचिव काज़ी मुस्तफा, अशफाक हुसैन आमेट, टीपू सुल्तान पठान कांकरोली, फारूक सिलावट राजनगर, जहांगीर हुसैन बागपुरा, राजू शाह सरदारगढ़, हैदर अली, फारूक मंसूरी, सादिक शाह, जिला संयुक्त सचिव तौसीफ सिलावट, अशफाक काज़ी, जाकिर हुसैन, इम्तियाज अली, मोइन काजी, मोहम्मद रेहान, मोहम्मद अमनान और मारूफ राज सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन मौजूद रहे। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि इसने समाज में एकजुटता और सेवा के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ किया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story