राजसमंद: भाजपा जिला कार्यालय पर मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती
भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल के नेतृत्व में आयोजित संगोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने फुले के आदर्शों को आत्मसात करने और समाज सेवा का संकल्प लिया।

राजसमंद में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल व अन्य पदाधिकारी।
राजसमंद। महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला मीडिया संयोजक अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल के नेतृत्व में संगोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने फुले जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
महात्मा फुले के आदर्शों पर संगोष्ठी का आयोजन
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि "महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज में व्याप्त कुरीतियों, जातिगत भेदभाव और अशिक्षा के खिलाफ संघर्ष कर समाज को नई दिशा दी।" उन्होंने महिलाओं की शिक्षा और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए, जो आज भी हम सभी के लिए प्रेरणादायक हैं। पालीवाल ने कहा कि हमें फुले जी के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज में समानता, शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देना चाहिए।
कार्यकर्ताओं से समाज सेवा का आह्वान
भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रजनी लोधा, सविता सनाढ्य, जिला मंत्री वर्धनी पुरोहित, संदीप श्रीमाली, खुशकमल कुमावत, हिम्मत कुमावत, प्रमोद गौड़, जाग्रति सोनी, सोना सिंह राव, टीना पालीवाल, मोनिका जोशी, प्रेम हाड़ा, जवाहर लाल जाट, नगर अध्यक्ष दिनेश कुमावत, अशोक रांका, जगदीश पहाड़िया, ओम पारीक, चंपा लाल कुमावत, उत्तम खींची सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Rahul Acharya, Rajsamand
नाम: राहुल आचार्य
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें
परिचय
राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।
