राजसमंद जिले में केंद्र की मोदी सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में धार्मिक और संगठनात्मक माहौल के बीच विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गुप्तेश्वर महादेव मंदिर, कांकरोली में भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक तथा पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।





कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला मीडिया संयोजक अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि इस आयोजन में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल के सानिध्य में भाग लिया। सभी ने भगवान महादेव का विधिवत पूजन-अभिषेक कर देश की खुशहाली, विकास एवं जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा राष्ट्र की निरंतर प्रगति के साथ-साथ विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गईं। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नगर मंडल द्वारा चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचा है, जिससे करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए जनसेवा और संगठनात्मक कार्यों को और अधिक गति देने का आह्वान किया। पालीवाल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने राष्ट्रहित और जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। धार्मिक आस्था और राष्ट्रभक्ति के समन्वय के बीच संपन्न यह आयोजन क्षेत्र में विशेष चर्चा का विषय बना रहा।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story