शिक्षा विभाग राजसमंद द्वारा आयोजित जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह 2026 में आमेट के भामाशाह कन्हेयालाल चिपड़ को जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा ने शिक्षा श्री सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया। स्थानीय पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट में पेयजल की स्थायी व्यवस्था के लिए लगभग डेढ़ लाख रुपये के विकास कार्य करवाने पर उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

विद्यालय के शिक्षक मुकेश चंद्र वैष्णव ने बताया कि भामाशाह कन्हेयालाल चिपड़ ने विद्यालय में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए लगभग डेढ़ लाख रुपये की लागत से विकास कार्य करवाया। शिक्षा विभाग ने उनके इस उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए जिला स्तर पर शिक्षा श्री सम्मान से सम्मानित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र प्रजापत का भी भामाशाह को प्रेरित करने के लिए अभिनंदन किया गया। जिला स्तरीय समारोह में बार एसोसिएशन आमेट के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चुंडावत, लिकी ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच तेज सिंह चुण्डावत, गोपीलाल शर्मा टिकड़ सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

भामाशाह कन्हेयालाल चिपड़ के सम्मानित होने पर स्थानीय विद्यालय के उप प्राचार्य बाबूलाल सालवी, प्राध्यापक जगदीश चंद्र शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, भगवती लाल धाभई, राखी आर्य, रेखा जीनगर, नीलम शर्मा, लक्ष्मण लाल गुर्जर, भैरुलाल जीनगर, रुपसिंह, कल्पना शर्मा, मुकेश वैष्णव, नलिना चोरड़िया, मीरा सैनी, पूजा शर्मा, रौनक मेवाड़ा, कुलदीप सिंह सोलंकी, बालकृष्ण आमेटा, शक्ति सिंह चौहान, शंकर लाल प्रजापत सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया। यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में जनसहभागिता और विद्यालयों के विकास में भामाशाहों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story