आमेट। मेवाड़ के प्रमुख धार्मिक तीर्थस्थलों में शुमार राजसमंद जिले के ढैलाणा भैरुनाथ मंदिर में बुधवार को भारी दानराशि प्राप्त हुई, जिसने मंदिर प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन को अचंभित कर दिया। मंदिर के प्रशासनिक अध्यक्ष व तहसीलदार पारसमल बुनकर के सानिध्य में कड़ी निगरानी के बीच मंदिर के दानपात्र खोले गए। इस धार्मिक प्रक्रिया के दौरान दान पेटियों से 9 लाख 82 हजार 350 रुपये और कार्यालय की रसीदों से 18 लाख 39 हजार 450 रुपये की राशि प्राप्त हुई। कुल मिलाकर मंदिर को 28 लाख 21 हजार 800 रुपये की नकद राशि दान स्वरूप प्राप्त हुई है। इसके अतिरिक्त, भक्तों द्वारा 230 ग्राम चांदी के जेवर व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं भी भैरुनाथ के चरणों में भेंट की गईं।

इस पूरी प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासनिक व पुलिस अमला मौजूद रहा। दानपात्र खुलने के समय थानाधिकारी ओम सिंह चुंडावत, ट्रस्ट अध्यक्ष जगदीश पालीवाल, सचिव भैरुलाल कुमावत और कोषाध्यक्ष सुरेश कोठारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। प्रशासनिक सहयोग के लिए आरआई दुर्गा सिंह, किसन सिंह और सहायक प्रशासनिक अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही, पटवारी बलवीर सिंह, सुमेर सिंह, पुलिस कांस्टेबल भानुप्रताप सिंह, लक्ष्मीलाल, मोहनलाल, जगदीश कुमावत, सुरेशचन्द्र, हंसराज, हिरालाल, सुरेश, खेमराज कुमावत, धर्मचन्द, रोशन प्रजापत, मांगीलाल रेगर, शिवलाल भील भोपा, विनोद पुजारी, कैलाश सेन, धर्मेश सरगरा, किसनलाल तथा सेलागुडा के भैरुलाल कुमावत सहित अनेक गणमान्य लोग व श्रद्धालु साक्षी बने। भैरुनाथ मंदिर में प्राप्त यह रिकॉर्ड दानराशि भक्तों की अगाध आस्था और मंदिर की बढ़ती ख्याति को प्रमाणित करती है, जिसे अब विधिवत रूप से मंदिर के कोष में जमा किया जाएगा।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story