राजसमंद के आत्मा क्वारिया में सूअरों के हमले में पैंथर की मौत, वन विभाग जांच में जुटा
सूअर का शिकार करते समय झुंड ने पैंथर को घेरकर हमला किया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग ने शव का पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की।

सूखी घास के बीच पैंथर जंगल में मृत अवस्था में पड़ा दिख रहा है।
राजसमंद जिले के आत्मा क्वारिया क्षेत्र में वन्यजीवों के बीच संघर्ष की एक अनोखी घटना सामने आई है। यहां सूअर का शिकार करने पहुंचे पैंथर की सूअरों के झुंड के हमले में मौत हो गई। शिकार के लिए जंगल में पहुंचे पैंथर पर सूअरों के झुंड ने ऐसा पलटवार किया कि वह संभल नहीं पाया और मौके पर ही दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, पैंथर जंगल में सूअर का शिकार करने पहुंचा था। इस दौरान उसने एक सूअर पर हमला कर दिया। लेकिन तभी सूअरों के झुंड ने एकजुट होकर पैंथर को चारों ओर से घेर लिया और उस पर हमला बोल दिया। झुंड के लगातार हमले में पैंथर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद ग्रामीणों को मौके पर पैंथर का शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पैंथर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।
वन विभाग के कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार, पैंथर के शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पैंथर का विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया जाएगा। आत्मा क्वारिया क्षेत्र में हुई इस घटना ने जंगल में शिकार के दौरान वन्यजीवों के बीच हुए संघर्ष को सामने ला दिया है।

Rahul Acharya, Rajsamand
नाम: राहुल आचार्य
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें
परिचय
राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।
